Lucknow News : लोकबंधु अस्पताल के बाथरूम में अचानक गिरी सफाई कर्मी की मौत

Lucknow News: Cleaning worker dies after suddenly falling in the bathroom of Lokbandhu Hospital

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 9 Dec, 2025 12:42 PM
Lucknow News : लोकबंधु अस्पताल के बाथरूम में अचानक गिरी सफाई कर्मी की मौत

लखनऊ, (आईपीएन)। लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय आशियाना लखनऊ में कार्यरत सफ़ाई कर्मचारी किरन देवी की ड्यूटी के दौरान अचानक बाथरूम में गिरने के बाद मौत हो गयी। चिकित्सकों के अनुसार मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट लग रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद होगी। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

इस सम्बन्ध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 45 वर्षीय कर्मचारी लगभग तीन वर्ष से निजी कम्पनी सन फैसिलिटी के कर्मचारी के रूप में कार्य करती थी। शाम करीब चार बजे ड्यूटी के दौरान चक्कर खाकर वह बाथरूम में गिर गयी। आनन फानन में इमरजेंसी से डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कर्मचारी पारा में रहती थी, उसके परिवार में एक पुत्री जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष और दो पुत्र हैं।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.