Lucknow Nagar Nigam : कार्यकारिणी समिति में 6 नए सदस्य चुने गए

Lucknow Nagar Nigam: 6 new members elected in the executive committee

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Aug, 2025 04:06 PM
Lucknow Nagar Nigam : कार्यकारिणी समिति में 6 नए सदस्य चुने गए
लखनऊ, (आईपीएन)। नगर निगम लखनऊ की कार्यकारिणी समिति में रिक्त 6 पदों को भरने के लिए 17 अगस्त 2025 (रविवार) को त्रिलोकीनाथ हाल, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में सदन के विशेष अधिवेशन का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन में समस्त पार्षदगण, नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर निगम के समस्त अपर नगर आयुक्त, अधिकारीगण और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

सुबह 11 बजे से शुरू हुए अधिवेशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यकारिणी समिति के लिए प्रक्रिया संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकारिणी के 6 सदस्यों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें 6 पार्षदों द्वारा अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए और और उन्हें निर्विरोध चयनित किया गया है।

इस अवसर पर पार्षद अरुण कुमार राय, पृथ्वी गुप्ता, पिंकी रावत, राजेश सिंह 'गब्बर', संदीप शर्मा एवं राम नरेश चौरसिया कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इन सभी सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के साथ ही कार्यकारिणी समिति के रिक्त स्थानों की पूर्ति हो गई है। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति को नगर निगम की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलता है। ये सदस्य बजट, विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जल प्रबंधन, रोशनी व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सदन को सुझाव देंगे।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम की कार्यकारिणी समिति शहर के विकास की धुरी है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारिणी में चुने गए सभी सदस्य जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और टीम भावना से काम करेंगे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.