लखनऊ नगर निगम की प्लास्टिक विरोधी मुहिम जारी, विभिन्न जोनों में 3.7 किलो प्लास्टिक जब्त, 33,000 रुपये जुर्माना वसूला गया

Lucknow Municipal Corporation's anti-plastic campaign continues, 3.7 kg plastic seized in various zones, fine of Rs 33,000 collected

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 Jul, 2025 02:24 AM
लखनऊ नगर निगम की प्लास्टिक विरोधी मुहिम जारी, विभिन्न जोनों में 3.7 किलो प्लास्टिक जब्त, 33,000 रुपये जुर्माना वसूला गया
लखनऊ, (आईपीएन)। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशानुसार लखनऊ नगर निगम द्वारा सोमवार को शहर भर में प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर निगम की विभिन्न जोनों की टीमों ने कार्यवाही करते हुए कुल 3.7 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की और 30 लोगों के खिलाफ चालान काटते हुए ₹33,000 का जुर्माना वसूला।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान प्लास्टिक मुक्त लखनऊ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि नागरिकों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

*जोनवार कार्यवाही की विस्तृत जानकारी:*

???? *जोन 1:* यहां 1 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। चार व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए, जिनसे कुल ₹9500 का जुर्माना वसूला गया।
???? *जोन 2:* 1.2 किलोग्राम प्लास्टिक बरामद किया गया। इस ज़ोन में भी चार लोगों के खिलाफ चालान कर ₹4000 का जुर्माना वसूला गया।
???? *जोन 4:* करीब 700 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर दो व्यक्तियों पर चालान काटा गया और ₹3000 की धनराशि वसूल की गई।
???? *जोन 5:* यहां प्लास्टिक उपयोग करने पर 5 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और उनसे कुल ₹6000 का जुर्माना वसूला गया।
???? *जोन 6:* यहां प्लास्टिक उपयोग करने पर 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और उनसे कुल ₹2000 का जुर्माना वसूला गया।
???? *जोन 7:* यहां 800 ग्राम प्लास्टिक जब्त की गई और एक व्यक्ति के विरुद्ध चालान काटते हुए ₹1000 का जुर्माना वसूला गया।
???? *जोन 8:* चार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹7500 का जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मुहिम केवल एक दिन की नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में इसे और तेज़ किया जाएगा। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने जनता से अपील की कि वे एकल-उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाएं।
इसके साथ ही नगर निगम ने सभी ज़ोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से निगरानी करते रहें और जहां भी प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा हो, वहां त्वरित कार्रवाई करें।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.