अवैध अतिक्रमण पर लखनऊ नगर निगम का सख्त अभियान, 25 दुकानें हटाईं

Lucknow Municipal Corporation launches strict crackdown on illegal encroachments, removes 25 shops

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 25 Mar, 2026 02:17 AM
अवैध अतिक्रमण पर लखनऊ नगर निगम का सख्त अभियान, 25 दुकानें हटाईं

लखनऊ, (IPN)। नगर निगम लखनऊ ने शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को जोन-3 के अंतर्गत जोनल अधिकारी मनोज यादव के निर्देशन में टीम ने सिटी कार्ट मॉल के पास टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा सड़क पर ठेला लगाकर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे हटाया गया। साथ ही वार्ड संख्या-65 के एक मोहल्ले में लंबे समय से सड़क पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान लगभग 25 दुकानों को हटाया गया। इसके अलावा 1 स्टील काउंटर, 1 पानी का ड्रम, 5 प्लास्टिक स्टूल और 1 तिरपाल को जब्त किया गया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.