लखनऊ: मड़ियाव के अन्तर्गत सैरपुर और चिनहट के अन्तर्गत थाना बीबीडी बनाये जाने के निर्देश

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 24 Dec, 2021 01:09 AM

लखनऊ, 23 दिसम्बर 2021 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियाव के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना सैरपुर तथा थाना चिनहट के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना बाबू बनारसी दास (बीबीडी) बनाये जाने के निर्देश दिये है। यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आईपीएन को बताया कि प्रदेश के कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियाव के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना सैरपुर तथा थाना चिनहट के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना बाबू बनारसी दास (बीबीडी) की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है जिसके संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है।  

अवस्थी ने बताया कि इन नवीन थानों में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश पृथक से निर्गत किये जायेगें। इससे अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.