LOKSABHA ELECTION 2024 : UP में अब तक 128.42 करोड़ की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नकदी जब्त
LOKSABHA ELECTION 2024: Liquor, drugs, precious metals, free gifts and cash worth Rs 128.42 crore seized so far in UP
IPN Live
Lucknow, 7 Apr, 2024 03:47 PMलखनऊ, 07 अप्रैल 2024 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन एजेन्सियों व उड़नदस्तों द्वारा अवैध शराब, नकदी आदि की जब्ती संबंधी आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्काेटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 01 मार्च से 06 अप्रैल, 2024 तक कुल 128.42 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नगदी आदि जब्त किये गये, इसमें 2139.13 लाख रुपये नकद धनराशि, 3059.97 लाख रुपये कीमत की 955663.64 लीटर शराब, 4722.77 लाख रुपये कीमत की 7625774.11 ग्राम ड्रग, 1783.28 लाख रुपये कीमत की 52398.86 ग्राम बहुमूल्य धातुएं एवं 1137.23 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी।
आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्काेटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 06 अप्रैल, 2024 को कुल 1481.16 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातु व नगदी आदि जब्त किया गया। इसमें 17.20 लाख रुपये नकद धनराशि, 167.92 लाख रुपये कीमत की 103881.68 लीटर शराब, 290.94 लाख रुपये कीमत की 349405.81 ग्राम ड्रग, 5.09 लाख रुपये कीमत की 13235 ग्राम बहुमूल्य धातुएं एवं 10 करोड़ रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी।
06 अप्रैल को प्रमुख जब्ती में जनपद अमरोहा की अमरोहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत का 80000 लीटर मिथाइल एल्कोहल तथा जनपद गाजीपुर की जमनिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2.34 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत की 269 किलोग्राम ड्रग पकड़ी गयी।

No Previous Comments found.