LOKSABHA ELECTION 2024 : चतुर्थ चरण का लोकसभा निर्वाचन कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियाँ
LOKSABHA ELECTION 2024: Fourth phase Lok Sabha elections tomorrow, polling parties will leave today
IPN Live
Lucknow, 12 May, 2024 10:04 AMलखनऊ, 12 मई 2024 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चतुर्थ चरण की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 136-ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन-2024 हेतु 13 मई, 2024 को होने वाले मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए 12 मई, 2024 (रविवार) को मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए चतुर्थ चरण के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चतुर्थ चरण में प्रदेश की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 27-शाहजहॉपुर (अ0जा0), 28-खीरी, 29-धौरहरा, 30-सीतापुर, 31-हरदोई(अ0जा0), 32-मिश्रिख (अ0जा0), 33-उन्नाव, 40-फर्रूखाबाद, 41-इटावा (अ0जा0), 42-कन्नौज, 43-कानपुर, 44-अकबरपुर, 56-बहराइच (अ0जा0) लोकसभा सीट प्रदेश के 13 जनपदों में शाहजहॉपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, फर्रूखाबाद, एटा, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, बहराइच आते हैं। 136-ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र शाहजहांपुर जनपद में आता है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिये गये है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और स्वास्थ्य के दृष्टिगत मेडिकल किट उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग की जा सके।

No Previous Comments found.