सुलभ आवास में अवैध व्यवसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाएगा LDA

- लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डाॅ0 रोशन जैकब ने जनता अदालत में सुनवाई के दौरान दिये कार्यवाही के आदेश - कानपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना की जांच में फर्जी रजिस्ट्री पाये जाने पर सम्बंधित के खिलाफ दर्ज करायी जाए एफ0आई0आर0 - ई0डब्ल्यू0एस0 व एल0आई0जी0 भवनों एवं दुकानों के भुगतान में देरी पर लगने वाले चक्रवृद्धि ब्याज को कम करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश - मोतीझील कालोनी के आवंटी की रजिस्ट्री के प्रकरण में लापरवाही उजागर होने पर उपाध्यक्ष ने सम्बंधित बाबू को किया निलम्बित

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Sep, 2023 01:02 AM
सुलभ आवास में अवैध व्यवसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाएगा LDA

लखनऊ, 21 सितम्बर 2023 (आईपीएन)। लखनऊ विकास प्राधिकरण की सुलभ आवास योजना के फ्लैटों में अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। प्राधिकरण की अध्यक्ष व मण्डलायुक्त, लखनऊ डाॅ0 रोशन जैकब ने गुरूवार को प्राधिकरण दिवसध्जनता अदालत में जन सुनवाई के दौरान इस बाबत आदेश जारी किये हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

जनता अदालत में पहुंचे ई0डब्ल्यू0एस0 व एल0आई0जी0 भवनों के दो आवंटियों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि समय पर धनराशि का भुगतान न करने पर प्राधिकरण द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज लगा दिया गया। जिससे सम्पत्ति की कीमत लाखों में पहुंच गयी है और वह लोग भुगतान कर पाने में असमर्थ हैं। अब उनके पास मकान खाली करने की नोटिस आ रही है। इस पर मण्डलायुक्त ने ई0डब्ल्यू0एस0 व एल0आई0जी0 भवनों एवं दुकानों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज कम करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना की जांच में जो फर्जी रजिस्ट्री के प्रकरण सामने आ रहे हैं, उनमें समस्त सम्बंधित लोगों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जाए। 

लापरवाही पर बाबू निलम्बित 

जनता अदालत में पहुंचे ऐशबाग की मोतीझील कालोनी निवासी मुसीर हुसैन ने प्रार्थना पत्र दिया कि उन्हें प्राधिकरण से भवन संख्या ई-1/93 आवंटित है। जिसके सापेक्ष उन्होंने विभाग द्वारा बतायी गयी समस्त धनराशि ओ0टी0एस योजना में जमा कर दी थी। लेकिन, कई बार आवेदन करने पर भी अभी तक भवन की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। इस पर उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने प्रकरण की फाइल मंगाकर जांच की तो पूर्व में योजना का कार्य देख रहे बाबू गिरीश शर्मा की घोर लापरवाही उजागर हुयी। इस पर उपाध्यक्ष ने अवर वर्ग सहायक गिरीश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये हैं। वहीं, उपाध्यक्ष के निर्देश पर महज तीन घंटे में ही सम्पत्ति की गणना कराकर आवंटी मुसीर हुसैन के पक्ष में रजिस्ट्री की कार्यवाही प्रचलित करायी गयी। 

आवंटियों की मौके पर ही करायी गयी रजिस्ट्री 

इसके अतिरिक्त जानकीपुरम निवासी ललित दीक्षित ने भूखण्ड की रजिस्ट्री के लिए आवेदन दिया। वहीं, कानपुर रोड योजना निवासी मुकेश कुमार मौर्या तथा सज्जादबाग निवासी साहिब आलम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित भवनों की रजिस्ट्री के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर उपाध्यक्ष ने इन तीनों आवंटियों को सम्बंधित कर्मचारियों के साथ प्राधिकरण के नवीन भवन में लगे निबंधन कैम्प में भेजा, जहां तीनों के पक्ष में रजिस्ट्री की कार्यवाही निष्पादित करवायी गयी। इसके अलावा अवैध निर्माण की कुछ शिकायतों पर उपाध्यक्ष ने सम्बंधित जोनल अधिकारियों को तुरंत मौके पर भेजकर जांच करवायी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 

54 प्रार्थना पत्रों में से 19 प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण 

उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत में जन सामान्य की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया। इस दौरान रजिस्ट्री, फ्री-होल्ड, सीमांकन, कब्जे, अवैध निर्माण व एनओसी आदि से सम्बंधित कुल 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 19 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष प्रकरणों के निस्तारण के सम्बंध में समय-सीमा निर्धारित करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। जनता अदालत में विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार, प्रिया सिंह, श्रद्धा चैधरी, देवांश त्रिवेदी, नजूल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, एस0डी0एम शशिभूषण पाठक, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता, नवनीत शर्मा, उप सचिव माधवेश कुमार एवं अतुल ष्ण समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

काकोरी में अवैध कालोनी पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को काकोरी क्षेत्र में लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में की जा रही एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। 

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि प्रमोद कुमार व अन्य द्वारा काकोरी के मौदा में ग्राम-डिगिया में लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीत कराये बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। 

उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय, भानु प्रताप वर्मा व प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी। इस दौरान स्थल पर विकसित सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवाॅल, खम्भे आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

एलडीए में विशेष शिविर में 28 आवंटियों ने सम्पत्ति की रजिस्ट्री करायी

- लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर आवंटियों की सहूलियत के लिए लगाया गया है कैम्प 

- निबंधन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति से रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करने एवं पंजीयन की कार्यवाही एक ही जगह हुयी 

लखनऊ विकास प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण कार्यालय में लगाये गये विशेष शिविर के पहले दिन गुरूवार को 28 आवंटियों ने अपने पक्ष में सम्पत्ति की रजिस्ट्री निष्पादित करवायी। 

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों का आवंटन किया गया है। इनमें काफी संख्या में सम्पत्तियों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हो पायी है। इसके लिए आवंटियों को प्राधिकरण व निबंधन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा विशेष निबंधन शिविर लगवाया गया है। जहां प्राधिकरण व निबंधन विभाग के परस्पर सहयोग से सम्पत्तियों के निबंधन की कार्यवाही सुनिश्चित करवायी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के नवीन भवन के कक्ष संख्या-8 में लगे निबंधन कैम्प में पहले दिन 28 आवंटियों के पक्ष में रजिस्ट्री की गयी। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की 14, कानपुर रोड योजना की 03 तथा जानकीपुरम व अलीगंज योजना में निर्मित विभिन्न अपार्टमेंट्स के 14 फ्लैटों की रजिस्ट्री शामिल है। अपर सचिव ने बताया कि यह कैम्प दिनांक-28.09.2023 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्राधिकरण व निबंधन विभाग के समस्त सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी आवश्यक सुविधाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। इससे सम्पत्तियों के निबंधन सम्बंधी दस्तावेज तैयार करने तथा उनके पंजीयन की कार्यवाही एक ही जगह हो सकेगी।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

नेहरू इन्क्लेव में अभियान चलाकर खाली कराये जाएंगे अवैध कब्जे

- लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जारी किये आदेश, जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कल से चलाया जाएगा अभियान 

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नगर स्थित नेहरू इन्क्लेव योजना में अवैध कब्जे व निर्माण के खिलाफ कल से अभियान चलाया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने इस सम्बंध में आदेश जारी किये हैं। 

उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया नेहरू इन्क्लेव में कुल 868 फ्लैट्स हैं। इनमें से 12 फ्लैट रिक्त हैं, जिनके लाॅटरी के माध्यम से आवंटन के लिए आॅनलाइन पंजीकरण खोला गया है। योजना के आवंटियों द्वारा कुछ फ्लैटों में अवैध कब्जे व अवैध निर्माण के सम्बंध में शिकायत की गयी है। इसकी जांच करके नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में जोनल अधिकारी प्रिया सिंह के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी योजना के सभी फ्लैटों का सत्यापन करके अवैध कब्जों को चिन्हित करेगी। इसमें जिन फ्लैटों में अवैध अध्यासी निवास करते पाये जाएंगे, उन्हें तत्काल बेदखल करके फ्लैटों को कब्जे में लेने की कार्यवाही की जाएगी। 

इसके अलावा जिन आवंटियों या कब्जेदारों द्वारा फ्लैट, छत, पार्किंग व काॅमन एरिया आदि में अवैध रूप से निर्माण कराये गये हैं। उन्हें नियमानुसार नोटिस देकर अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी जाएगी। जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि सहायक अभियंता विशाल यादव, अनुभाग अधिकारी अनवर अब्बास, आमीन उदय नारायण समेत कमेटी में शामिल अन्य कर्मचारियों द्वारा कल से अभियान की शुरूआत की जाएगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.