अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, छह सदस्य गिरफ्तार
Interstate illegal drug smuggling gang busted, six members arrested
IPN Live
Lucknow, 19 May, 2022 08:19 PMहापुड़, गढ़मुक्तेश्वर-19 मई (IPN)
जनपद के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक
दीपक भूकर के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान में थाना बहादुरगढ़ पुलिस
को सफलता मिली। पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के
छह सदस्य गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 किलो गांजा,कैंटर ट्रक व इनोवा
कार बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद
के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग अभियान में वैट रोड पर अंतर्राज्यीय
अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200
किलो गांजा,कैंटर ट्रक व इनोवा कार बरामद किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के नाम दीपक चौहान पुत्र
राजवीर चौहान निवासी गंगानगर जिला मेरठ,ईश्वर सिंह पुत्र गिरवर सिंह
निवासी शांती नगर थाना लोनी,जिला गाजियाबाद,सोनू पुत्र यशपाल निवासी
तिलकराम कालोनी थाना लोनी जिला गाजियाबाद,उमेश पुत्र पूरन सिंह निवासी
खैर थाना खैर जिला अलीगढ़,राहुल पुत्र खुशीराम निवासी गांव क्यामपुर थाना
कासगंज जिला कासगंज व दिनेश कुमार पुत्र बलजोर सिंह निवासी रघुनाथ कालोनी
थाना लोनी जिला गाजियाबाद है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर उड़ीसा से गांजा खरीदकर दिल्ली व
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते है।

No Previous Comments found.