International Yoga Day : तन, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है योगा : डॉ. संगीता गुप्ता

International Yoga Day: Yoga is a medium to connect body, mind and soul: Dr. Sangeeta Gupta

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Jun, 2025 12:31 AM
International Yoga Day : तन, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है योगा : डॉ. संगीता गुप्ता

लखनऊ, 21 जून 2025 (आईपीएन)। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन इस वर्ष की थीम “YOGA FOR ONE EARTH, ONE HEALTH” के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से जनसामान्य में स्वास्थ्य, समरसता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे ब्लड बैंक प्रतीक्षालय क्षेत्र में हुआ। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया मुख्य अतिथि सत्येंद्र बारी सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश और विशिष्ट अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश की उपस्थिति ने, जिनका चिकित्सालय परिवार द्वारा  प्रतीक चिह्न प्रदान कर स्वागत किया गया। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संदेशों में योग को जीवन का आधार बताते हुए इसके सतत अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के अनुभवी प्रशिक्षिका प्रियंका द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं ध्यान सत्र का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक व्यायाम है, बल्कि यह एक पूर्ण जीवनशैली है जो व्यक्ति के तन, मन एवं आत्मा को संतुलित करती है।

चिकित्सालय की निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा कि “योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। यह तन, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। विशेष रूप से महिलाओं के मानसिक और शारीरिक सशक्तिकरण में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित ने “करो योग – रहो निरोग” का नारा दिया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि “योग न केवल शारीरिक और मानसिक दुर्बलता को दूर करता है, बल्कि अनुशासन, समर्पण और सफलता की ओर भी प्रेरित करता है।”

डॉ. त्रिपाठी, द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग की मुख्य योग प्रशिक्षिका प्रियंका को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने भविष्य में चिकित्सालय में नियमित योग सत्र एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भ संस्कार कार्यक्रम के आयोजन हेतु आमंत्रण भी प्रदान किया। 

विश्व योग कार्यक्रम की सफल व्यवस्था के लिए शिवराज हेलपिंग हैंड फ़ाउंडेशन लखनऊ के राजन तिवारी व अन्य का आभार व्यक्त किया गया चिकित्सालय के ब्लड बैंक टीम, मुख्य फार्मासिस्ट ए.पी. सिंह, वैभव एवं सैफ को विशेष रूप से सराहा गया और उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. कंचन मिश्रा, डॉ. पी.सी. तिवारी ,एसपी उपाध्याय सहित अनेक चिकित्सकगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया और “योग करें – निरोग रहें” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.