इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड दोगुने से ज्यादा बढ़ा, अब हर माह मिलेंगे 25 हजार रुपये

Intern doctors' stipend more than doubled, now they will receive Rs 25,000 per month.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Aug, 2026 01:19 AM
इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड दोगुने से ज्यादा बढ़ा, अब हर माह मिलेंगे 25 हजार रुपये

लखनऊ, 26 अगस्त (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में रोटेटिंग इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा किया है। कैबिनेट ने स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसकी जानकारी दी।

नई व्यवस्था के तहत इंटर्न डॉक्टरों को हर महीने 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वर्ष 2021 में स्टाइपेंड 7,500 रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया था। अब इसे 25 हजार रुपये किए जाने से मौजूदा स्टाइपेंड की तुलना में 108 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

अस्पतालों में निभाते हैं अहम भूमिका

एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टर रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं और रात्रिकालीन ड्यूटी में अपनी सेवाएं देते हैं। मरीजों की देखभाल के साथ अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के अस्पतालों में भी इंटर्न डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और संबद्ध अस्पतालों में रोटेटिंग इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा।

#ipnlive #ipnnews #ipn #UPNews #UttarPradesh #BrajeshPathak #MedicalCollege #InternDoctors #MBBS #BDS #MedicalEducation

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.