इस वर्ष 15 अगस्त को 75 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराए जाने के निर्देश
Instructions to organize 75 cultural programs on 15th August this year
IPN Live
Lucknow, 21 Jul, 2022 09:49 PMलखनऊ, 21 जुलाई 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष स्वाधीनता दिवस का विशिष्ट महत्व है, क्योंकि 15 अगस्त, 2022 को भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में 11 से 17 अगस्त तक सम्पन्न होने जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह में 13 से 15 अगस्त के मध्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम भी व्यापक जनसहभागिता से संचालित किया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं।
सीएम योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के 75 समूहों को आमंत्रित किया जाए। प्रत्येक समूह के 75-75 सदस्य अपनी पारम्परिक वेश-भूषा में समारोह में प्रतिभाग करें। इन समूहों में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 16 टेªड्स के 75-75 श्रमिक, 75 बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेण्ट सखी (बी0सी0 सखी), 75 किसान, 75 कारखाना श्रमिक सहित विभिन्न समूहों के 75-75 प्रतिभागी आमंत्रित किये जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। उन्होंने इस अवसर पर 75 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

No Previous Comments found.