प्रयागराज में आईआईए केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
IIA Central Executive Committee meeting concluded in Prayagraj
IPN Live
Lucknow, 28 May, 2022 08:45 PMपूर्वांचल में औद्योगिक विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर आईआईए केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की प्रयागराज में बैठक संपन्न
बैठक में मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी अपने प्रदेश में निवेश आकर्षित करने पहुचे
प्रयागराज, 28 मई 2022 (आईपीएन)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 282वीं केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर प्रयागराज में शनिवार को एक होटल में अशोक कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तराखंड से आये आईआईए केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के अतिरिक्त पूर्वांचल के लगभग सभी जिलो से आईआईए पदाधिकारियों एवं उद्यमियों ने भगा लिया। बैठक में रीवा मध्य प्रदेश से औद्योगिक विकास विभाग के प्रतिनिधि योगी तिवारी महाप्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित थे जिन्होंने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। अपने संबोधन में श्री तिवारी ने आईआईए प्रतिनिधिमंडल को मध्य प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रो के भ्रमण और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए चर्चा हेतु आमंत्रित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि किसी भी जिले, क्षेत्र, राज्य और देश के विकास में औद्योगिक विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दुर्भाग्य से उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र सभी प्रकार के संसाधनों से परिपूर्ण होते हुए भी औद्योगिक विकास की दृष्टि से लम्बे समय से पिछड़ा ही रहा है। यद्यपि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए अनेक कार्य योजनायें, प्रोत्साहन औरघोषणायें की है तथापि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। वर्ष 2018 में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने की घोषणा की थी जिसपर कार्य प्रारंभ है। उत्तर प्रदेश सरकार को पूर्वांचल के विकास के लिए इस प्रकार की और वृहिद औद्योगिक परियोजनाए प्रारंभ करने की आवश्यकता है श्री अग्रवाल ने कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए ने बैठक में आये पूर्वांचल के उद्यमियों को कहा कि वे अपनी कठिनाइयाँ एवं सुझाव यदि आईआईए को पहुचाएंगें तो हम उनको प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सम्बंधित मंत्रियों तक पंहुचा कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
आईआईए केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की ये बैठक प्रयागराज में आईआईए के प्रयागराज चौप्टर की मेजबानी में संपन्न हुई जिसमे चौप्टर के चेयरमैन आशीष केसरवानी और सचिव श्री हर्शल अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप में डायरेक्टर यूनाइटेड ग्रुप विन्केश गुलाटी उपस्थित थे जिनका आईआईए द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक का प्रारंभ केसरवानी के स्वागत भाषण से प्रारभ हुआ जिसके उपरांत डायस पर विद्यमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के एजेंडा का सञ्चालन आईआईए महासचिव दिनेश गोयल तथा आईआईए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बैठक में लगभग 110 उद्यमियों एवं आईआईए पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमे आईआईए पूर्व अध्यक्ष सुनील वैश्य, आईआईए केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की चयनित सदस्य ममता शुक्ला तथा पूर्वांचल के उद्योगपति विशाल मोहन, गौरव मोहन, संस्कार गुप्ता, विवेक गुप्ता, विदुप अग्रहरी, दिव्यांशु एवं संजय रतनानी आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.