राज्यपाल ने ‘सचिवालय अभिलेखागार’ का किया लोकार्पण
Governor inaugurates 'Secretariat Archives'
IPN Live
Lucknow, 15 Aug, 2022 10:38 PMलखनऊ, 15 अगस्त, 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर राजभवन सचिवालय स्थित ‘सचिवालय अभिलेखागार’ का लोकार्पण किया साथ ही प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण करने के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों को साफ-सफाई, अनुरक्षण तथा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था करने के इंतेजाम करने के निर्देश दिये।
ज्ञातव्य है कि सचिवालय परिसर में जीर्णोद्धार करके रिकार्ड कीपिंग की बेहतर व्यवस्था हेतु अभिलेखागार बनाया गया है, जिसमें रिकार्ड कीपिंग के महत्व के दृष्टिगत उसे आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित करते हुए काम्पैक्टर्स लगाये गये हैं, जिनकी मदद से रैकों को आसानी से आगे पीछे कर अभिलेख/रिकार्ड का अवलोकन किया जा सकता है।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, विशेष सचिव बी0एन0 सिंह सहित राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No Previous Comments found.