राज्यपाल ने UP BOARD की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
Governor congratulated the successful students in 10th and 12th class examination of UP Board
IPN Live
Lucknow, 18 Jun, 2022 10:08 PMलखनऊ, 18 जून 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परिणामों में सफल समस्त छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह सफलता समस्त विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उनकी ये सफलता उनकेे अभिभावकों और गुरूजनों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का नतीजा है।

No Previous Comments found.