ट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में दिखी ‘दुनिया की कमान’, विद्यार्थियों ने वैश्विक व्यापार और एआई पर किया मंथन

Gen Alpha takes over the world at trade show, students discuss global trade and AI

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Sep, 2026 05:52 PM
ट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में दिखी ‘दुनिया की कमान’, विद्यार्थियों ने वैश्विक व्यापार और एआई पर किया मंथन

ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में शनिवार को युवा पीढ़ी ने वैश्विक मंच पर अपनी सोच और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ‘विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन)’ में कक्षा 9 से 12 तक के 14 विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए वैश्विक व्यापार, विश्व अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और बदलती वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं रहा, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, वैश्विक व्यापार और नीति निर्माण की जटिलताओं को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर भी मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों की व्यापार नीतियों और वैश्विक मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावी तर्क रखे और सहमति निर्माण की प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया।

‘विकसित भारत 2047’ रहा मुख्य विषय

एमयूएन का केंद्रीय विषय ‘विकसित भारत 2047’ रहा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को यह समझाना था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था किस प्रकार संचालित होती है और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक निर्णय देशों की अर्थव्यवस्था, उद्योगों तथा आपूर्ति शृंखलाओं को किस तरह प्रभावित करते हैं।

विद्यार्थियों ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ट्रेड फैसिलिटेशन एग्रीमेंट, डिजिटल ट्रेड पर मोरेटोरियम, रूल्स ऑफ ओरिजिन, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ई-कॉमर्स जैसे समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श किया।

वैश्विक अर्थव्यवस्था की समझ विकसित हुई

आयोजन की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों को केवल किसी देश का प्रतिनिधित्व नहीं करना था, बल्कि उस देश की आर्थिक परिस्थितियों, व्यापारिक प्राथमिकताओं और वैश्विक मुद्दों पर उसके रुख का अध्ययन कर अपनी बात रखनी थी। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय निर्णय प्रक्रिया, वैश्विक सहयोग और बहुपक्षीय संवाद की जटिलताओं को समझने का अवसर मिला।

इस प्रक्रिया ने विद्यार्थियों में पब्लिक स्पीकिंग, रिसर्च, क्रिटिकल थिंकिंग, नेगोशिएशन और लीडरशिप जैसी क्षमताओं को भी सशक्त बनाया।

कक्षा से वैश्विक मंच तक का अनुभव

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में समझने का अवसर दिया। विद्यार्थियों ने जाना कि किसी उत्पाद के निर्माण से लेकर उसके अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने की प्रक्रिया में वैश्विक सप्लाई चेन, तकनीक, व्यापार समझौते और विभिन्न नीतियों की क्या भूमिका होती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रेड शो में लगाए गए विभिन्न सरकारी और औद्योगिक पवेलियनों का भ्रमण भी किया। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के उद्योग, निवेश, निर्यात, तकनीक, हस्तशिल्प, संस्कृति और विरासत से जुड़े पहलुओं को करीब से देखा।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

चर्चा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्यार्थियों को ‘बेस्ट डेलीगेट’, ‘हाई कमेंडेशन’ और ‘स्पेशल मेंशन’ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

14 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में रायन इंटरनेशनल स्कूल, एस्टर पब्लिक स्कूल, स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल, जेएम इंटरनेशनल स्कूल, खेतान स्कूल, भारत राम ग्लोबल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नारायणा स्कूल, असीसी कॉन्वेंट स्कूल, एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज, जागरण पब्लिक स्कूल और समरविल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम बुद्ध नगर चंद्रशेखर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इस अवसर पर रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने उनका सम्मान किया।

एमयूएन के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया गया। वैश्विक व्यापार, एआई, ई-कॉमर्स और आपूर्ति शृंखला जैसे विषयों पर हुई सार्थक चर्चा ने विद्यार्थियों को भविष्य की अर्थव्यवस्था और वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाने का कार्य किया।

#UPITS2026 #ViksitBharat2047 #ModelUnitedNations #MUN #TradeShow #GreaterNoida #GlobalTrade #AI #FutureLeaders #GenAlpha #Education #YouthLeadership #UttarPradesh #IPNNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.