GONDA : बुलडोजर का काम जारी, खलिहान की जमीन पर बनी बिल्डिंग को किया गया ध्वस्त
GONDA: Bulldozer work in progress, building on barn land was demolished
IPN Live
Lucknow, 7 Apr, 2022 12:59 AMधानेपुर में तालाब पर बने भवन को तहसीलदार ने कराया ध्वस्त
गोंडा, (आईपीएन)। डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन का बुलडोजर लगातार काम पर लगा हुआ हैै। एसडीएम हीरालाल ने डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसील करनैलगंज अन्तर्गत ग्राम शाहजोत परगना पहाड़ापुर में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए भवन को बेलडोजर से नेस्तनाबूत करा दिया।
इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत थाना धानेपुर क्षेत्र में ग्राम विशम्भरपुर में तालाब की 03 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से बना लिए गए निर्माण कार्य को बुलडोजर लगवाकर तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना ने ध्वस्त करा दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इस बावत सभी उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाएं।

No Previous Comments found.