पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने सीएम योगी से की भेंट, खेल विकास हेतु सौंपे दो ज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मोहसिन रज़ा ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण ज्ञापन (पत्र) मुख्यमंत्री को सौंपे।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 29 May, 2025 09:19 PM
पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने सीएम योगी से की भेंट, खेल विकास हेतु सौंपे दो ज्ञापन

लखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 05, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रज़ा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया। भेंट के दौरान मोहसिन रज़ा ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण ज्ञापन (पत्र) मुख्यमंत्री को सौंपे।

प्रथम ज्ञापन में, रज़ा ने आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश की वृहद जनसंख्या और क्षेत्रीय विविधता को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश की एक से अधिक टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन की आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत कर पारित कराया जाए, ताकि इसे नीति रूप में लागू किया जा सके और प्रत्येक जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

उन्होंने उल्लेख किया कि गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना जैसे राज्यों की एक से अधिक टीमों के कारण उनके खिलाड़ी कई अवसर प्राप्त कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति और प्रतिभा कहीं अधिक है। यदि प्रदेश की कई टीमें भाग लें, तो न केवल खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा, बल्कि राज्य खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा सकेगा।

द्वितीय ज्ञापन में, रज़ा ने प्रदेश के सभी जिलों एवं तहसील मुख्यालयों पर स्थित स्टेडियमों में आधुनिक फ्लड लाइट्स की स्थापना का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण कई खिलाड़ी संध्या व रात्रिकालीन अभ्यास से वंचित रह जाते हैं। फ्लड लाइट्स की व्यवस्था से न केवल अभ्यास का समय बढ़ेगा, बल्कि रात्रिकालीन प्रतियोगिताओं और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

मोहसिन रज़ा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में इन प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.