188 सप्ताह से जनसेवा का पर्याय बना ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान

For 188 weeks, the campaign 'Your MLA, Your Door' has become synonymous with public service.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Oct, 2026 01:47 AM
188 सप्ताह से जनसेवा का पर्याय बना ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान लगातार 188वें सप्ताह भी जनसेवा और जनकल्याण का माध्यम बना रहा। रहीमनगर पड़ियाना के मजरा गोडवा में आयोजित जनसुनवाई एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी गईं, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान सड़क एवं नाली, विकलांग पेंशन, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, साइकिल, आर्थिक सहायता, लैपटॉप, बिजली, हैंडपंप, वृद्धावस्था पेंशन, आवास, ओपन जिम, विधवा पेंशन, बारात घर, बाल सेवा योजना तथा खाटू श्याम जी के दर्शन से संबंधित कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

105 लोगों की आंखों की जांच, 92 को मिले निःशुल्क चश्मे

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 105 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 92 जरूरतमंद लोगों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस पहल से लोगों को बेहतर दृष्टि और दैनिक जीवन में सुविधा प्राप्त होगी।

खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, दो नए यूथ क्लब गठित

युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 194वें बॉयज यूथ क्लब और 135वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के खिलाड़ियों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गई, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब की बच्चियों को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल की खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। खेल सामग्री प्राप्त कर बच्चों और युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

चार मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल

शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से मेधावी छात्राओं मांशी, नैन्शी, अंकिता तथा छात्र अंकुश को साइकिलें प्रदान की गईं। इससे विद्यार्थियों को विद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान जनसंवाद और जनसेवा के इसी संकल्प को लगातार मजबूत कर रहा है।

#RajeshwarSingh #AapkaVidhayakAapkeDwar #SarojiniNagar #Lucknow #JanSunwai #PublicService #EyeCamp #FreeSpectacles #YouthClub #SportsPromotion #EducationForAll #CycleDistribution #CommunityWelfare #UttarPradesh #Development #JanKalyan #188WeeksOfService #LucknowNews #IPNNews #SarojiniNagarVidhansabha

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.