नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह की बड़ी पहल, भारतीय परिवारों को 11 लाख की प्रारंभिक सहायता; सरोजनीनगर में ‘नेट जीरो’ का संकल्प
Dr. Rajeshwar Singh's major initiative for Nepal disaster victims, providing initial assistance of 1.1 million rupees to Indian families; pledge to achieve 'net zero' in Sarojini Nagar
IPN Live
Lucknow, 30 Aug, 2026 03:23 PMलखनऊ, 30 अगस्त 2026 (आईपीएन)। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय पीड़ित परिवारों के लिए 11 लाख रुपये की प्रारंभिक सहायता की घोषणा की है। Environment Warriors की ओर से दी गई प्रेस नोट के मुताबिक, भारत-नेपाल हिमालयी आपदा लचीलापन साझेदारी के तहत सभी भारतीय नागरिकों के लिए सहायता एवं परिवार समन्वय डेस्क भी स्थापित किया जाएगा।
नेपाल के सुस्वा-धुवाकोट क्षेत्र में आई आपदा में अब तक 15 लोगों की मौत और 826 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। डॉ. सिंह ने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सत्यापित जानकारी व सहायता उन तक पहुंचाई जाएगी।
वहीं, डॉ. सिंह ने ‘नेट जीरो सरोजनी नगर’ अभियान के तहत पांच सूत्रीय संकल्प भी रखा है। इसमें वृक्ष संरक्षण, तालाबों और प्राकृतिक जलधाराओं का संरक्षण, जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण का विरोध, नेट जीरो पहल को घर-विद्यालय-संस्थानों तक पहुंचाना तथा हिमालयी पारिस्थितिकी सुरक्षा को विधानसभा में प्रमुखता से उठाना शामिल है।
उन्होंने हिमालयी आपदाओं के लिए सीमा पार पूर्व चेतावनी, साझा निगरानी एवं डेटा साझाकरण और जोखिम-संवेदी विकास को जरूरी बताते हुए कहा कि हिमालय केवल पहाड़ नहीं, बल्कि भारत-नेपाल की साझा जीवनरेखा है।

No Previous Comments found.