पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग एक्स पर छाई, देशभर में बैंककर्मियों का अभियान नंबर-1 पर ट्रेंड

Demand for five-day banking dominates the exchange, bank employees' campaign trends number 1 across the country

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 31 Aug, 2026 12:37 AM
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग एक्स पर छाई, देशभर में बैंककर्मियों का अभियान नंबर-1 पर ट्रेंड

लखनऊ, 30 अगस्त 2026 (आईपीएन)। 5 दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने की मांग को लेकर देशभर के लाखों बैंककर्मियों ने रविवार को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान चलाया। बैंककर्मियों के मुताबिक, अभियान दिनभर एक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड करता रहा।

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में यू.पी. बैंक एम्प्लॉईज यूनियन के बाल्मीकी मार्ग, लालबाग स्थित कार्यालय में कॉम. एस.के. संगतानी के नेतृत्व में वार रूम गठित कर अभियान चलाया गया। इसमें राकेश पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, आकाश शर्मा, विभाकर कुशवाहा, शकील अहमद, वी.के. श्रीवास्तव, सचिन भटनागर, अंकुर अग्रवाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, दीपक चौरसिया समेत बैंक नेताओं और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि यूनाइटेड फोरम की ओर से आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 3 सितंबर को पोस्टर अभियान, 8 सितंबर को काला बैज धारण और 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।

#IPNLive #IPNNews #Banking #FiveDayBanking #BankEmployees #BankStrike #PLI #UnitedForum #Lucknow #UttarPradesh #BankingNews

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.