DCM KESHAV MAURYA ने कहा: खीरी में दुष्कर्म और हत्या मामले में एक-एक अपराधी होगा गिरफ्तार
DCM KESHAV MAURYA said: One criminal will be arrested in Kheri in rape and murder case
IPN Live
Lucknow, 19 Sep, 2022 09:45 PMलखनऊ, 19 सितम्बर 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शून्य प्रहर में बसपा के भीमराव अम्बेडकर ने बीती 14 सितम्बर को लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र निघासन के ग्राम-तमोलिन के पुर्वा में अनुसूचित जाति की दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। डा0 अम्बेडकर ने कहा अधिकारियों ने पहले घटना को प्रेमप्रसंग में बदलना चाहा लेकिन दबाव पड़ने पर जांच सही दिखा में की गयी। क्या सरकार ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने घटना को दुःखद बताते हुए कहा कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा। एक-एक अपराधी को गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा महिलाओं के विरूद्ध हुए अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।

No Previous Comments found.