AKTU से नैमिषारण्य के लिए साइकिल यात्रा हुई रवाना

Cycling trip for Naimisharanya started from AKTU

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Mar, 2025 01:37 AM
AKTU से नैमिषारण्य के लिए साइकिल यात्रा हुई रवाना

- कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का किया शुभारंभ 

- 3 दिवसीय अनूठी साइकिल यात्रा, के दौरान विभिन्न धार्मिक ऐतिहासिक स्थलों का छात्र करेंगे भ्रमण, स्वास्थ्य पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन

लखनऊ, (आईपीएन)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से नैमिषारण्य के लिए तीन दिवसीय साइकिल यात्रा का शुभारंभ सोमवार को हुआ. राज्यपाल से कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के प्रेरणा से निकाली गई यह यात्रा नैमिषारण्य से हरदोई होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर आएगी. कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने हरी जयंती और साइकिल चलाकर यात्रा  को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया. यात्रा के दौरान छात्र विभिन्न धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग विषयों पर भाषण प्रतियोगिता, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जल संचयन पर जागरूकता और कृषि कार्य में तकनीकी के प्रयोग पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। अपने आप में अनूठी करीब 150 किलोमीटर की इस साइकिल यात्रा के दौरान आठ पड़ाव भी निर्धारित किये गये हैं। विभिन्न रास्तों से होते हुए देर शाम यात्रा नैमिषारण्य धाम पहुंची. रात में विश्राम करने के बाद अगले दिन जल चक्र तीर्थ में स्नान के बाद आसपास के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर यात्रा हरदोई जिले के भरावन से होते हुए पुनः विश्वविद्यालय निकलेगी। यात्रा का पूरा समन्वय अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह ने किया।

इस दौरान वित्त अधिकारी केशव सिंह, उप कुलसचिव डॉक्टर आरके सिंह, उपकुलसचिव डॉक्टर डीपी सिंह, डॉ अनुज कुमार शर्मा शाहिद अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.