Supertech Twin Tower को गिराने की उल्टी गिनती शुरू, अंतिम बार की गई सभी सिस्टम की जांच

Noida Supertech Twin Towers Demolition: ट्विन टावर गिराने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. इस क्रम में सारे सिस्टम की एक बार फिर से जांच की गई है ताकि कोई भी चूक ना रह जाए.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Aug, 2022 08:37 PM
Supertech Twin Tower को गिराने की उल्टी गिनती शुरू, अंतिम बार की गई सभी सिस्टम की जांच

Noida Supertech Twin Towers Demolition:  ट्विन टावर गिराने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. इस क्रम में सारे सिस्टम को एक बार फिर से जांचा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की कोई भी चूक ना रह जाए. अधिकारियों ने अवैध ट्विन टावर को ढहाए जाने के लिए विस्फोटकों एवं संबंधित व्यवस्थाओं का शनिवार को अंतिम बार निरीक्षण किया . परियोजना के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटक लगाने और उन्हें जोड़ने का सारा काम पहले ही पूरा किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि केवल ट्विन टावरों को आपस में जोड़ने और संरचनाओं से ‘एक्सप्लोडर’ (विस्फोट करने वाले यंत्र) तक 100 मीटर लंबी केबल तार बिछाने का काम बचा है. उन्होंने बताया कि इन इमारतों को रविवार को गिराया जाएगा. दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंची 100 मीटर की इन इमारतों को गिराने के लिए 37,00 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा.

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.