बाढ़ प्रभावित लखनऊ में सफाई अभियान तेज, दो जोन में 900 से अधिक कर्मचारी तैनात

Cleanliness drive intensifies in flood-hit Lucknow, with over 900 workers deployed in two zones.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Oct, 2026 08:05 PM
बाढ़ प्रभावित लखनऊ में सफाई अभियान तेज, दो जोन में 900 से अधिक कर्मचारी तैनात

जोन-3 और जोन-6 के 9 सेक्टर व 31 सब-सेक्टर में निगरानी, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव; शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

लखनऊ, 14 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित इलाकों में स्वच्छता बहाल करने और संक्रामक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए लखनऊ नगर निगम ने जोन-3 और जोन-6 में सफाई अभियान तेज कर दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई, गाद हटाने, जलनिकासी और एंटी लार्वा छिड़काव के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

नगर निगम ने अभियान की निगरानी के लिए दोनों जोन को कुल नौ सेक्टर और 31 सब-सेक्टर में बांटा है। जोन-3 में करीब 350 और जोन-6 में करीब 550 कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी दी गई है। दोनों अपर नगर आयुक्त भी अपने-अपने क्षेत्रों में राहत एवं सफाई कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

जोन-3 में तीन ड्रोन से छिड़काव

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के अनुसार, जोन-3 में पांच सेक्टर और 21 सब-सेक्टर बनाए गए हैं। यहां 39 बीट कर्मियों को सफाई, कूड़ा उठान और अन्य आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नंदा फॉर्म, संत कबीर नगर, मिल्लत नगर, पुराना दाउद नगर, कैलाश विहार, पवन विहार और लौहरामऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में तीन ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया। छह टैंकरों के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव भी किया गया।

गणेश विहार, नंदा फॉर्म और दाउद नगर में जमा गाद और मिट्टी हटाने का कार्य कराया गया। प्रभावित इलाकों में झाड़ू लगाने, कूड़ा उठाने और झाड़ियों की कटाई का अभियान भी जारी है।

जोन-6 में चार सेक्टर, 10 सब-सेक्टर में निगरानी

अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि जोन-6 के प्रभावित क्षेत्रों को चार सेक्टर और 10 सब-सेक्टर में बांटा गया है। इन सब-सेक्टर को 60 बीट में विभाजित कर सफाई और राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है।

सैंथा, हयातनगर, माल रोड, गुलमी खेड़ा, दौलत खेड़ा, टांड खेड़ा, मिश्री की बगिया, हरिनगर और कैटल कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया। कुछ प्रभावित हिस्सों में ड्रोन से भी छिड़काव किया गया। पानी उतरने वाले क्षेत्रों में गाद और मिट्टी हटाने के साथ ब्लीचिंग पाउडर, मैलाथियान डस्ट और चूने के मिश्रण का भी छिड़काव कराया जा रहा है।

शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नगर निगम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधा के लिए सफाई, पेयजल और जलनिकासी संबंधी शिकायतों के लिए विभागवार संपर्क नंबर जारी किए हैं।

1. सफाई संबंधी शिकायतें

  • 8808837500
  • 6389923234
  • 9219902911
  • 9219902912

2. जलकल विभाग — पेयजल एवं सेप्टिक टैंक

  • 9451831593
  • 9889806396
  • 9454508087
  • 7991332892

3. अभियंत्रण विभाग — जलनिकासी

  • 8810721631
  • 6389923231
  • 9219902913
  • 9219902914

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि सफाई, पेयजल या जलनिकासी से जुड़ी समस्या होने पर संबंधित विभाग के कंट्रोल रूम से संपर्क करें, ताकि शिकायत के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

नगर निगम के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, कूड़ा उठान, गाद हटाने और मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव का अभियान जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्रवार निगरानी करते हुए नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

#Lucknow #LucknowNagarNigam #FloodRelief # सफाईअभियान #GauravKumar #LucknowNews #UPNews #PublicHealth #AntiLarvaSpray #IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.