मुख्यमंत्री योगी 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Chief Minister Yogi will hand over appointment letters to 28 newly selected scientific officers today.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 5 Nov, 2026 03:13 AM
मुख्यमंत्री योगी 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ, 5 नवंबर 2026 (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे।


प्रदेश में फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं, जबकि छह अन्य जनपदों में प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य जारी है।


इसके अलावा प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 संचालित किया जा रहा है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस स्थापित है, जबकि सात विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डीएनए अनुभाग भी क्रियाशील हैं।


#YogiAdityanath #UPGovernment #AppointmentLetters #ForensicScience #ScientificOfficers #UPPSC #ForensicLabs #Lucknow #UttarPradesh #UPNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.