जनगणना 2027: लखनऊ नगर निगम के 140 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा

Census 2027: Training of 140 field trainers of Lucknow Municipal Corporation completed

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Oct, 2026 07:38 PM
जनगणना 2027: लखनऊ नगर निगम के 140 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने प्रशिक्षकों को जनगणना की महत्ता बताई, सटीकता और पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के दिए निर्देश

लखनऊ, 14 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के सभी 140 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अलीगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शेष 38 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले 102 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का नगर आयुक्त गौरव कुमार, एडीएम (एफ/आर), जनगणना विभाग के उप निदेशक डॉ. गौरव पांडेय, सांख्यिकी अन्वेषक रमेश चंद पांडेय, सहायक निदेशक अंकिता और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय सहित संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण में अहम है जनगणना

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के महत्व और राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए जनगणना से जुड़े प्रत्येक कार्य को पूरी गंभीरता, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

प्रशिक्षण में शंकाओं का समाधान करने के निर्देश

नगर आयुक्त ने फील्ड ट्रेनरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जनगणना प्रत्येक दस वर्ष में होने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। सभी प्रशिक्षक इस कार्य को पूरी निष्ठा और मनोयोग से पूरा करें, ताकि जनगणना की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका या तकनीकी समस्या होने पर फील्ड ट्रेनर मास्टर ट्रेनरों से मार्गदर्शन प्राप्त कर उसका समाधान करें। इससे जनगणना का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप और प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी।

#Census2027 #जनगणना2027 #Lucknow #LucknowNagarNigam #GauravKumar #CensusIndia #UPNews #LucknowNews #IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.