अनुपूरक बजट पर बोले सीएम योगी: हमने हर क्षेत्र में किया विकास, पहले होते थे दंगे
CM Yogi said on supplementary budget: We did development in every field, earlier riots used to happen
IPN Live
Lucknow, 6 Dec, 2022 06:55 PMलखनऊ, 06 दिसम्बर 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को अनुपूरक बजट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 37 वर्षाे बाद किसी सरकार ने दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। पीएम मोदी ने मंत्र दिया सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास। हमने जो कहा करके दिखाया, वही कहा जो किया।
कहा कि एक समय यूपी में पहचान का संकट था और दंगे होते थे, अराजकता का माहौल था। कहा कि पहले यूपी देश के विकास में बाधक था। वोटबैंक बनाकर भावनाओं से खिलवाड़ होता था लेकिन5 वर्षाे में प्रदेश का परिवर्तन सबके सामने है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को लगता था कि माइग्रेंट श्रमिक कहां जाएंगे। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का मॉडल देश को दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी दंगामुक्त हो सकता है यूपी ने करके दिखाया है। आज हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। 45 लाख लोगों को आवास मिले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.21 मजरों में विद्युतीकरण किया गया है। कोरोना काल में डबल इंजन सरकार ने राशन दिया है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का मॉडल देश को दिया है।
यूपी दंगामुक्त हो सकता है यूपी ने करके दिखाया। कहा कि आज हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022-23 का बजट अब साढ़े 6 लाख करोड़ का पहुंचने जा रहा है। यूपी से छोटे प्रदेश घाटे का बजट दे रहे हैं। विकास कार्याे के लिए अनुपरक बजट लाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी को अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लिए 1 ट्रिलियन का लक्ष्य यूपी पूरा करेगा। 5 वर्षाे में 4 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश हुआ है। यूपी डाटा सेंटर और यूपी एक्सपोर्ट का हब बन रहा है। 2015-16 में एक्सपोर्ट 50 हजार करोड़ था आज 1.56 लाख करोड़ हुआ। 6 एक्सप्रेस वे वाला यूपी पहला राज्य भी बना है। रेलवे का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर यूपी में है और यूपी की चीनी आज एक्पोर्ट हो रही है। गन्ना किसानों को 1.81 लाख करोड़ का भुगतान हुआ है। आज 9 एयरपोर्ट पूरी तरह फंक्शनल हैं। बेहतरीन कनेक्टिविटी ने यूपी के विकास को गति दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर बढ़ाए गए, 7 कमिश्नरेट बने हैं। पहले यूपी के शहर बहुत दयनीय स्थिति में थे लेकिन अब यूपी के 18 शहर सेफ सिटी घोषित हो सकेंगे। ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। जी-20 के कुछ समिट यूपी में भी आयोजित होंगे। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में दिव्य और भव्य कुम्भ आयोजित होगा। उसके लिए हम अभी से तैयारी कर रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज पर हम काम कर रहे हैं। आज सभी 75 जिलों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। प्रगति करने वाले जिलो में टॉप 10 में यूपी के 5 शहर हैं। यूपी परिवहन विभाग को 1000 नई बसें मिलने जा रही हैं। सभी कमिश्नरी में निराश्रित बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनेंगे।

No Previous Comments found.