CM YOGI ने कहा: पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं
CM YOGI said: Ensure compliance of electrical and fire safety standards in worship pandals
IPN Live
Lucknow, 3 Oct, 2022 03:45 PMलखनऊ, 03 अक्टूबर 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं/दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

No Previous Comments found.