जनता की समस्याओं पर लापरवाही नहीं चलेगी, ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को चेताया; फोन पर दिए तत्काल समाधान के निर्देश

Brajesh Pathak warned officials that negligence regarding public problems would not be tolerated; he directed them over the phone to provide immediate solutions.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 23 Nov, 2026 01:00 PM
जनता की समस्याओं पर लापरवाही नहीं चलेगी, ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को चेताया; फोन पर दिए तत्काल समाधान के निर्देश

लखनऊ, 23 नवम्बर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सोमवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसंवाद के दौरान लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समाधान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को उसका वास्तविक लाभ भी मिले।

ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ें, यह व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को केवल आश्वासन देना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सबकी सेवा, सबका सम्मान ही हमारा ध्येय है। जनसेवा के इसी संकल्प के साथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को न्याय और राहत दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 

#BrajeshPathak #UPGovernment #JanSamvad #PublicGrievance #GoodGovernance #YogiGovernment #UttarPradesh #जनता_की_आवाज #जनसमस्याओं_का_समाधान #जनसेवा #सुशासन #Lucknow #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.