गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीनों के शव बरामद

Bodies of three people who drowned in Sai river during Ganesh idol immersion recovered

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 23 Sep, 2026 09:16 PM
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीनों के शव बरामद

जबरेला पुल के पास नहाते समय तेज बहाव में समाए थे तीन लोग, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने चलाया अभियान

लखनऊ, 23 सितंबर 2026 (आईपीएन)। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरेला पुल के पास सई नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाते समय डूबे तीनों लोगों के शव बुधवार सुबह बरामद कर लिए गए। स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी में तलाश अभियान चलाकर तीनों शवों को खोज निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी स्थित कुरियाना मोहल्ले में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सैकड़ों की संख्या में लोग गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जबरेला पुल के पास सई नदी पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के बाद कुछ लोग नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर सिसेंडी गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज पुत्र रामनरेश, 40 वर्षीय हरिप्रसाद और 23 वर्षीय प्रमोद पुत्र हरिशंकर नदी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीमों को भी अभियान में लगाया गया। स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की कुल पांच टीमों ने बुधवार सुबह तक नदी में तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

बताया जा रहा है कि धीरज पेंटिंग का काम करता था, जबकि प्रमोद फर्नीचर का काम करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक, मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

रिपोर्ट : ए अहमद सौदागर

हैशटैग:

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.