PNB के 132वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, लोक बंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने किया शिविर का शुभारम्भ
Blood donation camp organized on the 132nd foundation day of PNB, Lok Bandhu Medical Superintendent Dr. Ajay Shankar Tripathi inaugurated the camp.
IPN Live
Lucknow, 14 Apr, 2026 02:18 AMलखनऊ, (IPN)। पंजाब नेशनल बैंक के 132वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंडलीय कार्यालय, विभूति खंड, गोमती नगर लखनऊ द्वारा लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के ब्लड बैंक विभाग के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंडल कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।
शिविर का शुभारंभ लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंडलीय प्रबंधक, लखनऊ सुजीत कुमार नेगी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक सुरक्षित, सरल एवं जीवनदायी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
शिविर में पंजाब नेशनल बैंक के विभिन्न कार्यालयों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बैंक कर्मियों एवं जनमानस को रक्तदान के महत्व, उसकी प्रक्रिया एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सुनील कुमार उप मंडल प्रमुख एवम जे पी अग्रवाल और राजेश शर्मा आदि बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।
शिविर में कुल 75 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 60 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को सूक्ष्म जलपान प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

No Previous Comments found.