मामूली धक्का लगने पर बाइक सवार युवकों ने रिक्शा चालक को जमकर पीटा

Bike riding youths beat up the rickshaw driver fiercely after getting a minor push

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Jul, 2022 01:11 AM

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में हल्का सा धक्का लगने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक को जमकर पीट दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। किसी तरह लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर छोड़े, अन्यथा उनकी नियत कुछ और ही थी। पीड़ित जयशंकर गौतम निवासी ग्राम कपूरपुर व पोस्ट तेजी बाजार थाना बक्शा है जो सवारी लेकर नौपेड़वा बाजार की तरफ से जा रहा था कि रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक से मामूली धक्का लग गया। ऐसे में उक्त दोनों युवक रिक्शा चालक जयशंकर को जमकर पीट दिया जिससे उसे अन्दरूनी गम्भीर चोटें आयीं और वह वहीं बेहोश गिर गया। होश आने पर आस-पास के लोगों के अनुसार मारने वाले ओंकार सिंह व मुन्ना सिंह हैं। मामले की जानकारी पुलिस को लिखित रूप से दी गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी थी। वहीं इस बाबत जानकारी लेने के लिये थानाध्यक्ष से सम्पर्क किया गया लेकिन नहीं हो सका।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.