विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी होगी पारदर्शी, राजनीतिक दलों को हर चरण की दी जाएगी जानकारी

Before the assembly elections, the FLC of EVM-VVPAT will be transparent, political parties will be given information about every stage.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 12 Sep, 2026 11:44 PM
विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी होगी पारदर्शी, राजनीतिक दलों को हर चरण की दी जाएगी जानकारी

लखनऊ, 12 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) प्रक्रिया को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि जनपदों में एफएलसी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी और उनकी जानकारी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में एफएलसी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजरों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यशालाओं में अधिकारियों को एफएलसी से संबंधित तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर 2026 को डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशिक्षण एवं प्रबंध अकादमी, लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें 33 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एफएलसी सुपरवाइजर प्रतिभाग करेंगे।

इससे पहले गौतमबुद्ध नगर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में 21 जनपदों तथा वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण में भी 21 जनपदों के अधिकारियों को एफएलसी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया में निर्धारित तकनीकी एवं प्रशासनिक मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से पूरी की जा सकें।

हैशटैग:

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #IPNLIVE #IPNNEWS #IPN #UttarPradesh #UPAssemblyElection #EVM #VVPAT #ElectionCommission #NavdeepRinwa #FLC #Election2026

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.