5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का बड़ा डिजिटल अभियान, एक्स पर नंबर-1 ट्रेंड रहा मुद्दा

Bank employees launch a massive digital campaign demanding five-day banking, the issue remains the number one trend on X.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Sep, 2026 05:57 PM
5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का बड़ा डिजिटल अभियान, एक्स पर नंबर-1 ट्रेंड रहा मुद्दा

लखनऊ, 20 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा विभिन्न लंबित मांगों के त्वरित निस्तारण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान चलाया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर आयोजित इस अभियान में देशभर के बैंककर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैंक यूनियनों के अनुसार 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पूरे दिन एक्स पर नंबर-1 ट्रेंड करती रही।

यूएफबीयू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबे समय से लंबित मांगों, विशेष रूप से 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू कराने के उद्देश्य से यह देशव्यापी डिजिटल अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में कॉमरेड संदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष वार रूम का गठन कर अभियान का संचालन किया। अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में पोस्ट, संदेश और हैशटैग साझा कर बैंककर्मियों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया गया।

इस अवसर पर करुणेश शुक्ला, एस.के. संगतानी, आकाश शर्मा, आनंद प्रताप सिंह, वी.के. श्रीवास्तव, अनिल कुमार, उमेश चंद्रा, अमित सिंह, अंकुर अग्रवाल, सुमन सरकार, के.एम. श्रीवास्तव, सत्यम बाजपेई, कृष्ण कुमार पांडेय, गौरव सहित अनेक बैंक नेता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने आईपीएन को बताया कि फोरम द्वारा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत 22 सितम्बर को बैंककर्मी काला बैज धारण करेंगे तथा स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर राज्य स्तरीय धरना एवं विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 25 सितम्बर को एसबीआई मुख्य शाखा पर प्रदर्शन एवं रैली निकाली जाएगी। वहीं 28, 29 एवं 30 सितम्बर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि बैंककर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

#5DayBanking #FiveDayBanking #UFBU #BankEmployees #BankStrike #PublicSectorBanks #BankingSector #Lucknow #IPN

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.