पांच दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में बैंक कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

Bank employees demonstrate their strength in support of five-day banking, announce nationwide strike from September 28 to 30

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Sep, 2026 07:44 PM
पांच दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में बैंक कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

लखनऊ, 22 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान को लेकर बैंक कर्मियों ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय धरना और विशाल प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में बैंक कर्मचारियों ने काला बैज पहनकर काम किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर धरना

आंदोलन के तहत फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में धरना दिया। इसके बाद शाम पांच बजे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने विशाल प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

यूएफबीयू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक कर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन लगातार उपेक्षा के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

‘सरकार की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं’

धरने और प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सहित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर केंद्र सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों का समाधान नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

नेताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारी अब केंद्र सरकार की मनमानी और उपेक्षापूर्ण रवैये को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

इन नेताओं ने किया आंदोलन का नेतृत्व

राज्य स्तरीय धरने का नेतृत्व फोरम के वरिष्ठ बैंक नेताओं वाई.के. अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, अजय पांडेय, एस.के. संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वी.के. माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल और सचिन केशरवानी ने किया।

धरने में एस.डी. मिश्र, वी.के. सेंगर, शकील अहमद, नदीम सिद्दीकी, आर.एन. शुक्ला, विंध्य विक्रम, राकेश पाण्डेय, अनूप कुमार, भारती शर्मा, स्वाति सिंह, तारकेश्वर चौहान, धीरज सिंह, आशुतोष वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, अनुषा दुबे, सुप्रिया गुप्ता, करुणेश शुक्ला, आकाश शर्मा, वी.के. श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, ओ.एन. टंडन, शिव कुमार सिंह, आशीष वर्मा और एम.जेड. हसन सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी शामिल हुए।

25 सितंबर को रैली, 28 से तीन दिन की हड़ताल

यूएफबीयू के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 25 सितंबर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन और रैली आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान भी किया गया है। इस दौरान देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

पांच दिवसीय बैंकिंग बना मुख्य मुद्दा

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि अन्य सरकारी और वित्तीय संस्थानों की तरह बैंकों में भी सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू की जाए। इसके साथ ही सेवा शर्तों एवं अन्य लंबित मामलों का निस्तारण शीघ्र किया जाए।


#BankStrike #BankEmployees #UFBU #FiveDayBanking #BankingSector #PublicSectorBanks #BankUnion #Lucknow #BankProtest #BankStrike2026 #BankEmployeesProtest #StateBankOfIndia #SBI #BankNews #LabourMovement #TradeUnion #BankStaff #IndianBanking #BankingReforms #EmployeeRights #FiveDayWorkWeek #NationalStrike #UPNews #LucknowNews #BreakingNews #HindiNews #PoliticalNews #EconomicNews #IPNNews #JitendraTripathi #BankingUpdate #BankWorkers #BankingIndustry #IndiaNews #FinancialSector #WorkLifeBalance #StrikeNews #LatestNews #PublicSectorBankEmployees

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.