BRIJESH PATHAK ने कहा : उपलब्ध संसाधनों में ही बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं

BRIJESH PATHAK said: Better medical facilities should be made available only in the available resources

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Apr, 2022 06:36 PM
BRIJESH PATHAK ने कहा : उपलब्ध संसाधनों में ही बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं

चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध बेड्स की संख्या को ऑनलाइन एवं संस्थान के डिस्प्ले बोर्ड पर आवश्यक रूप से दिखाया जाए

प्रत्येक संस्थान के डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें

लखनऊ, 19 अप्रैल 2022 (आईपीएन)।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लखनऊ के चिकित्सा संस्थानों के निदेशकों एवं सीएमएस के साथ बैठक की। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने एवं उनके उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि चिकित्सा संस्थानों में मौजूदा समय में उपलब्ध संसाधनों में ही प्रदेश की जनता को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा की सरकार संस्थानों में बेड्स एवं मैन पावर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, उसके लिए हर संभव प्रयास सरकार करेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध बेड्स की संख्या को ऑनलाइन एवं संस्थान के डिस्प्ले बोर्ड पर आवश्यक रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को संस्थानों में बेड्स की उपलब्धता का पता चल सके। इसके साथ ही ओपीडी में डॉक्टर से मिलने का समय भी डिस्प्ले किया जाए।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक संस्थान के डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। अस्पतालों में मरीजों को इलाज मिले तथा मरीज व उसके तीमारदार को यह महसूस भी होना चाहिए कि उसके पेशेंट की देख भाल की जा रही है।

बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, वीसी केजीएमयू डॉ विपिन पुरी, निदेशक एसजीपीजीआई आरके धीमन, निदेशक डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉक्टर सोनिया नित्यानंद व अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.