मुलायम के निधन पर बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास ने जताया शोक

BBD Group President Viraj Sagar Das expressed grief over Mulayam's death

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 10 Oct, 2022 02:33 PM
मुलायम के निधन पर बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास ने जताया शोक

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2022 (आईपीएन)। देश के पूर्व गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

दास ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ के निधन से भारत की राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। दास ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की। 

ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे। यह समय उनके परिवार के लिए दुःखी की घड़ी है। मेरी संवदेनाएं उनके पुत्र अखिलेश यादव और उनके परिवारजनों के साथ हैं। दिवगंत आत्मा को नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.