सेशेल्स में भारतीय समुदाय से मिले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भारत-सेशेल्स संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर

Assembly Speaker Satish Mahana meets Indian community in Seychelles, stresses on further strengthening India-Seychelles relations

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 10 Sep, 2026 12:04 PM
सेशेल्स में भारतीय समुदाय से मिले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भारत-सेशेल्स संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर

लखनऊ/सेशेल्स, 9 सितंबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद कर भारत-सेशेल्स संबंधों, भारतीय संस्कृति और उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की छवि में व्यापक सुधार हुआ है। भारत आज आत्मविश्वास और सम्मान के साथ वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका निभा रहा है।

सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने सेशेल्स में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को उत्तर प्रदेश आने का आमंत्रण देते हुए प्रदेश की विकास यात्रा को करीब से देखने और समझने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भारत की मूल भावना ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की है और भारत पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखता है। भारत और सेशेल्स के बीच सदैव मधुर एवं मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध भी लगातार मजबूत हो रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेशेल्स यात्रा और वहां उन्हें मिले सम्मान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच आपसी सहयोग और जनस्तरीय संपर्क दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

सेशेल्स की भौगोलिक विशेषता

उल्लेखनीय है कि सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित लगभग 115 द्वीपों का खूबसूरत द्वीपीय देश है। इसकी राजधानी विक्टोरिया माहे द्वीप पर स्थित है। सेशेल्स अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1,500 किलोमीटर पूर्व और मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में स्थित है। लगभग 115 द्वीपों से मिलकर बना यह देश अफ्रीका महाद्वीप के सबसे कम जनसंख्या वाले देशों में शामिल है।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #IPNLIVE #IPNNEWS #IPN #SatishMahana #Seychelles #IndiaSeychellesRelations #IndianCommunity #UttarPradesh #VasudhaivaKutumbakam #NarendraModi #YogiAdityanath

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.