नागपंचमी पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
Assembly Speaker Satish Mahana extended his heartfelt greetings to the people of the state on Nag Panchami.
IPN Live
Lucknow, 17 Aug, 2026 03:25 AMलखनऊ, 16 अगस्त (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पावन पर्व नागपंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नागपंचमी हमारी समृद्ध सनातन परंपरा, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक पर्व है।
अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और उसके प्रत्येक जीव के प्रति श्रद्धा और संवेदना का भाव सदैव रहा है। नागपंचमी इसी भावना को और मजबूत करने वाला पर्व है। इस अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराएं हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश भी देती हैं। नागपंचमी के पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने के साथ पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझना चाहिए।
सतीश महाना ने कहा कि आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की कि नागपंचमी का पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा सभी प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हुए नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
#ipnlive #ipnnews #ipn #NagPanchami #SatishMahana #UttarPradesh #UPAssembly #SanatanParampara #NatureConservation #Environment #Lucknow

No Previous Comments found.