यूपी विधानसभा: शीतकालीन सत्र शुरू, समूचे सदन ने मुलायम को दी श्रद्धांजलि, अनुपूरक बजट पेश
Asamblea UP: comienza la sesión de invierno, toda la Cámara rinde homenaje a Mulayam, se presenta un presupuesto complementario
IPN Live
Lucknow, 5 Dec, 2022 06:08 PMलखनऊ, 05 दिसम्बर 2022 (आईपीएन)। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव पर चर्चा के बाद प्रदेश के वित्त मत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वर्ष 2022-23 का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए अनुपूरक बजट में 33 हजार 769-54 करोड का प्राविधान किया गया है। इससे पूर्व सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी दलीय नेताओं ने उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुडे नेता थे उनका पूरा राजनीतिक जीवन हमेशा लोगो के लिए प्रेरक रहा। उन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन समाज के शोषित वंचित लोगों के उद्वार में लगाया। दस बार विधायक और सात बार संांसद रहे प्रदेश के तीन बार मुख्यमं़त्री रहे मुलायम सिंह यादव केन्द्र की संयुक्त मोर्चा सरकार में रक्षामं़त्री भी रहे। रक्षामंत्री रहते हुए उन्होनें ही शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहंुचाने की व्यवस्था की थी। उनके जाने से संघर्षशील युग का अंत हो गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य मनोज कुमार पांडेय मुलायम सिंह यादव वैचारिक प्रतिबद्वता वाले जन-जन के नेता थे। समाजवाद को उन्होंने ही जन-जन का आंदोलन बनाया। मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिह यादव ने ही पीसीएस की परीक्षा में अग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त करते हुए हिन्दी में परीक्षा कराने की शुरू की थी। रक्षामं़त्री के रूप में ही उन्होंने सियाचिन के ग्लेशियर पर गये थे। उनमें सबकों साथ लेकर चलने की अदृभुत क्षमता थी। किसानों के लिए उन्होंने सदन से सडक तक संघर्ष किया। उनके कार्यकाल में बेरोजगारों को भत्ता दिए जाने और कन्याविदया धन की शुरूआत की थी। सपा के वरिष्ठ नेता और मुलायम मंत्रिमंडल के सदस्य रहे महबूब अली,अवधेश प्रसाद तथा पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी मुलायम को श्रद्वांजलि अर्पित कर उनके नीतियों सिद्वांतों पर चलने का संकल्प दोहराया।
अपनादल एस के नेता व प्रदेश के प्राविधिक शिक्षामंत्री आशीष पटेल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से शून्यता का भाव पैदा हुआ है। उन्हे राजनीति का दीर्घ अनुभव था। उनका प्रदेश की राजनीति में विशेष स्थान रहा। केन्द्र की संयुक्त मोर्चा की सरकारों में कैबिनेट मत्री के रूप में उनके कार्य अनुकरणीय है। रालोद विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार ने कहा वे अकेले ऐसे नेता थे जो सामाजिक विरासत को आगे बढाने वाले थे। दोनो सदनों में नेता प्रतिपक्ष रहे मुलायम सिंह यादव सामाजिक विषमताओं को दूर करने में बडा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में तमाम व्यवस्ताओं के बावजूद वे लोगों के लिए सर्वसुलभ थे। प्रदेश के कैबिनेट मं़त्री तथा निषाद पार्टी विधानमंडल दल के नेता डा संजय निषाद ने कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री के रूप मछुआ समुदाय के विकास के लिए काफी कार्य किए। सुभासपा विधानमंडल दल के नेता विधानमंडल दल के नेता ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि धरतीपुत्र और नेता जी के नाम से लोगों के बीच लोकप्रिय राजभर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन पर लोहिया के विचारों का गहरा प्रभाव था। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में हमेशा युवाओं अल्पसंख्यकों और किसानों के लिए संघर्षरत रहे।
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और उनका पूरा राजनीतिक जीवन लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनका दस बार विधायक और सात बार सांसद निर्वाचित होना उनकी लोकप्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने ही सरकारी अस्पतालों में एक रूपये में जांच और उपचार तथा चुंगी व्यवस्था को समाप्त किया था। उन्होंने ही मुख्यमंत्री के रूप महिला प्रधान बजट पेश किया था। राजनैतिक मतभेदों में उन्होंने कभी निजी संबंधों में आडे नहीं आने दिए।
जनसत्तादल लोकतांत्रिक के नेता रघुराज प्रताप सिंह ने कहा वे ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होेने सदैव हिन्दी और स्वदेशी को बढावा दिया। बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि उनके जीवन के बारे में कुछ भी कहना सूरज को दिया दिखाना है। मुलायम सिंह यादव के साथ ही पूर्व सदस्य चन्द्रपाल,डा गंगा बक्श सिंह तथा बदन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित की गयी।

No Previous Comments found.