ATIQ AHMED : अतीक को गुजरात से प्रयागराज लेकर पहुंची UP पुलिस, 24 घंटे में तय किया 1300 KM का सफर
ATIQ AHMED: UP police reached Prayagraj with Atiq from Gujarat, traveled 1300 KM in 24 hours
IPN Live
Lucknow, 27 Mar, 2023 06:03 PMATIQ AHMED : यूपी पुलिस अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी ले आयी है। अतीक को प्रयागराज की नैनी जेल में रखा गया है. दरअसल, उमेश पाल अपहरण मामले में 28 मार्च को कोर्ट में अतीक को पेश किया जाना है. इस केस में एमपी-एमएलए कोर्ट फैसला सुनाएगा. इस मामले में अतीक के भाई को भी बरेली की जेल से लाकर प्रयागराज में कोर्ट में पेश किया जाना है.
यूपी पुलिस की टीम ने सोमवार को बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज के नैनी जेल पहुंचा दिया है. बता दें कि यूपी पुलिस रविवार की शाम अतीक को लेकर साबरमती जेल से निकली थी. पुलिस टीम ने सोमवार को करीब 4.30 बजे प्रयागराज की सीमा में प्रवेश किया. इसके बाद करीब 5.30 बजे काफिला नैनी जेल पहुंचा. उसे 6 गाड़ियों के काफिले से प्रयागराज लाया गया. अतीक को वज्र वाहन से लाया गया है. अतीक को लाने वाली टीम में 45 पुलिसकर्मी शामिल थे.
गौरतलब है कि अतीक की मंगलवार को कोर्ट में पेशी होनी है. उमेश पाल के अपहरण मामले में अतीक आरोपी है. कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाएगी. इस मामले में अतीक के भाई अशरफ को भी पेश होना है.

No Previous Comments found.