AKTU का 21वां दीक्षांत समारोह 26 को, पूर्वाभ्यास में परखी गई तैयारी
AKTU's 21st convocation ceremony on 26th, preparations tested in rehearsal
IPN Live
Lucknow, 25 Dec, 2023 09:06 PMलखनऊ, 25 दिसम्बर 2023 (आईपीएन)। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षात समारोह की तैयारियां पूर्वाभ्यास के जरिये परखी गयी। कुलपति प्रो० जेपी पांडेय के निर्देशन में समारोह स्थल पं० अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान शैक्षणिक शोभा यात्रा निकाली गयी तो मेधावियों के बैठने के स्थान और मेडल के क्रम को तय किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वदेमातरम, कलश को जल से भरने और विश्वविद्यालय के कुलगीत से होगी। पूर्वाभ्यास के दौरान शैक्षणिक शोभायात्रा में राज्यपाल की भूमिका में फैकल्टी ऑफ़ आर्किटेक्चर की प्राचार्य प्रोफेसर वंदना सहगल, मुख्य अतिथि की भूमिका में वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि की भूमिका में परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजीव कुमार शामिल हुए।
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सहकुलाधिपति आनदीबेन पटेल करेंगी। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम होगे। वहीं, बतौर विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल होंगे। वहीं, दीक्षात समारोह में अलग-अलग पाठ्क्रमों के छात्रों को डिग्री दी जाएगी। साथ ही स्नातक के और एमटेक एमफार्मा और एमआर्क के मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कास्य पदक दिया जाएगा, जबकि छात्र-छात्राओं को पीएचडी अवार्ड होगी।
आपको बता दें कि बीटेक के बीफार्मा के बीएचएमसीटी के बीआर्क के बीएफएडी के बीडेस केएमबीए के एमसीए के एमबीए आइएनटी के एमसीए आइएनटी पीएचडी के बीवीवोसी के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।

No Previous Comments found.