AHILESH YADAV बोले : कम्युनल और नफरत की वाहक है BJP

AHILESH YADAV said: BJP is the carrier of communalism and hatred.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 28 Feb, 2026 03:43 AM
AHILESH YADAV बोले : कम्युनल और नफरत की वाहक है BJP

लखनऊ, (IPN)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं गैंग है। भाजपा की राजनीति चालाकी से प्रेरित है। भाजपा कम्युनल और नफरत की वाहक है। भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग करने के सिवाय कुछ नहीं किया।

    शुक्रवार को यहां समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में समाजवादी पार्टी इन्टलेक्चुअल फोरम की बैठक में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कारण देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तहस-नहस हो रही है। भाजपा ने नई पीढ़ी को अंधेरे में धकेल दिया है। प्रगतिशील समाज में पाखंड और अंधविश्वास का कोई स्थान नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार में देश दिशाविहीन है। शिक्षा के नाम पर लूट मची है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार के दस वर्ष का नतीजा सिफर है। बेरोजगारी, महंगाई, चरम पर है। नौजवानों के लिए नौकरी-रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार की चलाचली की बेला है। शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र पूरी तरह से बर्बाद है। मुख्यमंत्री जी विदाई पर्यटन पर है। अब जो एमओयू हो रहे है उनका क्या भविष्य है? अब इनके पास कितना समय बचा है?

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा की नीति भ्रामक और वीभत्स है। भाजपा सरकार ने पूरा बाजार विदेशियों को सौंप दिया है। भारत के बाजार और जमीन पर विदेशियों की नजर है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना आवश्यक है। समाज को बुराईयों से निकालना है। सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर साम्प्रदायिकता से दूर रखना है। इसके लिए समाजवादी विचारधारा ही विकल्प है। समाजवादी पार्टी का रास्ता प्रोग्रेसिव, पॉजिटिव और सामाजिक न्याय का रास्ता है।

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा का एक गिरोह देश को चला रहा है। इस गैंग से छुटकारा का रास्ता यूपी से ही निकल सकता है। भाजपा सरकार बताएं कि आजादी के समय देश का क्षेत्रफल कितना था और आज क्षेत्रफल कितना है?

    बैठक में बुद्धिजीवी और शिक्षाविद शामिल थे। समाजवादी पार्टी इन्टलेक्चुअल फोरम के सदस्यों ने कहा कि अखिलेश यादव ने सबको समान अवसर और पीडीए का सगुण स्वरूप देकर डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को साकार किया है। समाजवाद के विचार को नेतृत्व दिया है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है। भाजपा ने बुद्धिजीवियों समेत समाज के सभी वर्गों को घोर निराशा में फंसा दिया है। भाजपा ने देश को ऐसे भंवर में फंसा दिया है, जिसका कोई ओर छोर नहीं है। आधुनिक समाज के संदेश वाहक अखिलेश जी पर ही देश को भरोसा है।

    सदस्यों का कहना था कि अखिलेश यादव की विचारधारा से भारत को नयी और सकारात्मक दिशा मिलेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर वर्ग को सम्मान दिया। उत्तर प्रदेश का विकास किया। छात्र-छात्राओं को लैपटाप देकर आगे बढ़ाया। कन्याविद्या धन योजना से लड़कियों को पढ़ने का अवसर दिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी इन्टलेक्चुअल फोरम ने अखिलेश यादव को 2027 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

    समाजवादी पार्टी इन्टलेक्चुअल फोरम के प्रदेश प्रभारी प्रो0 शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.