स्वच्छता में देश में तीसरा स्थान पाने पर नगर निगम लखनऊ द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर ने जनता को कहा धन्यवाद

A grand Tiranga Yatra was taken out by the Municipal Corporation of Lucknow after achieving the third position in the country in cleanliness, the Mayor thanked the public

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Jul, 2025 02:04 AM
स्वच्छता में देश में तीसरा स्थान पाने पर नगर निगम लखनऊ द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर ने जनता को कहा धन्यवाद

लखनऊ, (आईपीएन)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त होने की गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य लखनऊ की जनता को स्वच्छता अभियान में उनके योगदान के लिए आभार प्रकट करना था।

यह तिरंगा यात्रा प्रातः 7 बजे नगर निगम मुख्यालय से आरंभ हुई और मेफेयर चौराहा, हजरतगंज चौराहा होते हुए भाजपा मुख्यालय से वापस नगर निगम परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महापौर ने हजरतगंज चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत महात्मा गांधी जी और सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर स्वच्छता, एकता और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा:

> "यह उपलब्धि लखनऊ के हर नागरिक, सफाई मित्र और नगर निगम के हर कर्मचारी की है। आप सभी ने मिलकर लखनऊ को स्वच्छता की दिशा में एक आदर्श शहर बनाया है।"

यात्रा में नगर निगम के सभी पार्षदगण, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह एवं विनय कुमार राय, मुख्य अभियंता (सिविल एवं आरआर), सभी जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, एसएफआई, अभियंता, सफाई मित्र एवं नगर निगम के समस्त कर्मचारीगण शामिल रहे।

इस तिरंगा यात्रा में एलएसए (लखनऊ स्वच्छता अभियान) एवं लायन एनवायरो (LSG) के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्रगण भी सक्रिय रूप से शामिल रहे और यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ-साथ अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं, और लखनऊ की आम जनता ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.