सपा को झटका! पूर्व सांसद अरविंद चौधरी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

A blow to the Samajwadi Party (SP): Former MP Arvind Chaudhary and several other leaders have joined the BJP.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 12 Nov, 2026 03:33 AM
सपा को झटका! पूर्व सांसद अरविंद चौधरी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

बस्ती के पूर्व सांसद अरविंद चौधरी और बांदा के सपा नेता अनिल यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, पंकज चौधरी, धर्मपाल सिंह और स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ, 11 नवंबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों में नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी को राजनीतिक झटका देते हुए बस्ती के पूर्व सांसद अरविंद चौधरी और बांदा के सपा नेता अनिल यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, समर्पण और योगदान को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरविंद चौधरी, अनिल यादव और उनके समर्थकों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

मोदी सरकार के विकास कार्यों का किया उल्लेख

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते लगभग 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र धरातल पर उतारा गया है। गरीब कल्याण, आधारभूत ढांचे के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बिना भेदभाव के काम हुआ है। भाजपा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

देश की स्थिरता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देश में अराजकता फैलाने के प्रयासों पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ शक्तियां लोकतांत्रिक वातावरण को प्रभावित कर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत को बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसी परिस्थितियों की ओर धकेलने तथा देश में तख्तापलट जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है? उन्होंने देशवासियों से ऐसे प्रयासों के प्रति सजग रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और देश के नौजवानों तथा जागरूक जनता ने अराजकता फैलाने और माहौल खराब करने के प्रयासों का जवाब दिया है। आगामी चुनाव केवल किसी व्यक्ति की जीत या सरकार बनाने का विषय नहीं, बल्कि देश की स्थिरता, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा से भी जुड़ा है।

योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी के विकास का दावा

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भयमुक्त वातावरण में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्यता ग्रहण करने वाले दोनों नेताओं के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

#BJP #UttarPradeshPolitics #UPElection2027 #ArvindChaudhary #AnilYadav #PankajChaudhary #SamajwadiParty #PoliticalDefection #BJPJoining #UPPolitics #भाजपा #समाजवादीपार्टी #अरविंदचौधरी #अनिलयादव #यूपीकीराजनीति #विधानसभाचुनाव2027 #आईपीएन #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.