UP में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति हुए 34 पुलिस निरीक्षक

34 officers of the post of police inspector found in UP Promotion to the post of Deputy Superintendent of Police

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Apr, 2022 05:31 PM

लखनऊ,  19 अप्रैल 2022 (आईपीएन)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जहॉ एक ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे हैं वही पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों को भी समय से पदोन्नतियॉ प्रदान की जा रही है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात 34 अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।  

      प्रदेश के जिन 34 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है, उन अधिकारियों के नाम क्रमशः विजय प्रताप यादव, सुधा चौधरी, संजय कुमार सिंह, उमेश चन्द्र भट्ट, अनिल कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, तेजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार, नरसिंह नारायन सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रभा सिंह, रमेश, जसपाल सिंह पवार, भुवनेश्वर पाण्डेय, अल्पना घोष, मंजू शुक्ला, राजकुमार सिंह यादव, राकेश कुमार सिसौदिया, राजीव सिरोही, संजीव कुमार, रंजन कुमार शर्मा, धर्मराज यादव, अंजना वर्मा, दिनेश कुमार पाठक, सतीश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, ऋषि कान्त शुक्ला, परशुराम त्रिपाठी, सुजीत कुमार दुबे, रवीन्द्र नाथ राय, विनोद कुमार यादव, अवनीश कुमार गौतम एवं सुजीत कुमार राय है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.