राजेश्वर सिंह के AVAD अभियान की 189वीं कड़ी, गोदौली में 110 लोगों की आंखों की जांच

189th episode of Rajeshwar Singh's AVAD campaign, eye check-up of 110 people in Godauli

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Oct, 2026 04:34 AM
राजेश्वर सिंह के AVAD अभियान की 189वीं कड़ी, गोदौली में 110 लोगों की आंखों की जांच

90 जरूरतमंदों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे, चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और युवा क्लबों को खेल सामग्री

लखनऊ, 25 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ (AVAD) अभियान की 189वीं कड़ी में खुशहालगंज मंडल के गोदौली गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। नेत्र परीक्षण शिविर में 110 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 90 जरूरतमंदों को जांच के बाद निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और युवा क्लबों को खेल सामग्री वितरित की गई। जनसंवाद में मिले 15 आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजे गए।

युवा क्लबों को खेल सामग्री, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

बच्चों और किशोरों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 195वें बॉयज यूथ क्लब और 136वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के सदस्यों को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब के सदस्यों को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारने के अवसर उपलब्ध कराना है।

चार मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल

विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और विद्यालय आने-जाने में सुविधा देने के लिए प्रतिज्ञा सिंह, दीपांशी, अर्पिता और सचिन सिंह को साइकिल प्रदान की गईं। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने और शिक्षा के अवसरों का बेहतर लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की पहल

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, जलभराव, रोजगार और आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं रखीं। कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजा गया। अभियान के तहत ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उचित स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

AVAD अभियान की यह कड़ी स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, खेल और जनसमस्याओं के समाधान पर केंद्रित रही। इसके माध्यम से सरोजनीनगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों के अनुरूप पहल की जा रही है।

#RajeshwarSingh #AVAD #SarojiniNagar #नेत्रजांच #निःशुल्कचश्मे #शिक्षा #खेल #जनसंवाद #लखनऊ #उत्तरप्रदेश #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.