प्रोफेसर बनना चाहती हैं 12वीं की टॉपर दिव्यांशी अग्रहरि

12th topper Divyanshi Agrahari wants to become a professor

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 18 Jun, 2022 10:03 PM
प्रोफेसर बनना चाहती हैं 12वीं की टॉपर दिव्यांशी अग्रहरि

फतेहपुर, 18 जून 2022 (आईपीएन)। जनपद की रहने वाली दिव्यांशी अग्रहरि ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। करीब 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के बीच उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित किया गया। कक्षा दसवीं में 88.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 85.33 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। छात्रों का परिणाम अब यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर के निवासी प्रिंस पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं कक्षा 12वीं में फतेहपुर की ही दिव्यांशी ने टॉप किया है। इस खुशी के अवसर पर स्वतंत्र भारत/पायनियर ने दिव्यांशी से बात की।

फतेहपुर की रहने वाली दिव्यांशी ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। करीब 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के बीच उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। दिव्यांशी ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 500 में से कुल 477 अंक मिले हैं। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और बड़ी बहन को दिया है।

बड़ी बहन भी थी टॉपरः दिव्यांशी ने बताया कि उनकी बड़ी बहन ने भी कुछ वर्ष पहले बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स में स्थान हासिल किया था। दिव्यांशी ने जानकारी दिया कि उनकी बहन पलक ने भी इंटरमीडिएट साथ किया है। इस खुशी में वह घर-परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगी। 

प्रोफेसर बनना चाहती हैंः दिव्यांशी ने बताया कि उन्होंने विज्ञान वर्ग से पढाई की है और अब स्नातक करेंगी, इसके बाद आगे का फैसला करेंगी। उनकी इच्छा प्रोफेसर बनने की है। उनका सबसे पसंदीदा विषय गणित है। उनकी बड़ी बहन उनके लिए प्रेरणा है। 

दिव्यांशी ने बताया कि उन्होंने निरंतर प्रयास किया। फालतू में नहीं सोचती थी कि आगे क्या करें और ज्यादा तनाव नहीं लेती थी। बड़ी बहन को वह प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने बताया कि उनके मम्मी-पापा ने भी बहुत सहयोग किया। कोरोना टाइम में ऑनलाइन सवाल पूछते थे तो अध्यापक मदद करते थे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.