सपा प्रमुख से दलितों के 11 सवाल गौतमबुद्ध, डा0 आंबेडकर और दलितों से दुराव क्यों - डा0 निर्मल

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 9 Feb, 2022 02:29 PM
सपा प्रमुख से दलितों के 11 सवाल  गौतमबुद्ध, डा0 आंबेडकर और दलितों से दुराव क्यों - डा0 निर्मल

लखनऊ 09 फरवरी 2022 (आईपीएन)। प्रख्यात दलित चिन्तक एवं उ0प्र0अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डा0 लालजी प्रसाद निर्मल ने आज हजरतगंज स्थित काफी हाऊस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा प्रमुख बार बार आंबेडकर और आंबेडकरवादियों की बात कर रहे हैं इसलिए उन्हें दलितों के 11 सवालों का जवाब देना चाहिए 

1. कांशीराम के नाम से बने सहारनपुर मेडिकल कालेज का नाम बदलकर मौलाना महमूद हसन मेडिकल कालेज क्यों किया गया तथा कांशीराम के नाम से बने उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय से कांशीराम का नाम हटाकर ख्वाजा मोइनुद्दीन का नाम क्यों रखा गया।

2.  लखनऊ स्थिति अन्तर्राज्यीय बस अड्डे से बाबा साहेब आंबेडकर का नाम हटाकर आलमबाग क्यों किया। सपा को आलम से इतना प्यार क्यों और डा0 आंबेडकर से दुराव क्यों।

3. गाजियाबाद के हज हाऊस के उद्घाटन के समय जब सपा के तत्कालीन मंत्री आजम खान ने डा0 आंबेडकर को भूमाफिया कहा था तो सपा ने उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की।

4.  लखनऊ में स्थापित महात्मा बुद्ध टेक्निकल यूनीवर्सिटी के नाम से गौतमबुद्ध का नाम क्यों हटा दिया।

5.  डा0 आंबेडकर ने दलितों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए संविधान प्रदत्त आरक्षण की व्यवस्था की थी किन्तु संविधान में प्राविधान होने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने संसद में आरक्षण का बिल क्यों फाड़ा था।

6. प्रोन्नति में आरक्षण समाप्ति के फलस्वरूप 2 लाख दलित कर्मचारियों को पदावनत सपा की सरकार ने क्यों किया जबकि पूरे देश में कहीं भी दलित कर्मचारी पदावनत् नहीं हुए।

7.  ग्राम समाज की जमीनों के पट्टे आवंटन में दलितों को मिलने वाली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी की सरकार ने क्यों समाप्त किया।

8. समाजवादी पार्टी को संत रविदास से चिढ़ क्यों थी। भदोही जिले से उनके नाम को क्यों हटाया गया।

9.  मराठा छत्रप छत्रपति शाहूजी महाराज के नाम से स्थापित मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से शाहूजी महाराज का नाम हटाकर किंगजार्ज को समाजवादी पार्टी ने पुनः क्यों स्थापित किया।

10. वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति क्यों बन्द करायी।

11 डा0 आंबेडकर वाटिका के लिए आरक्षित जमीन से आंबेडकर की पट्टिका उखाड़कर जनेश्वर मिश्र पार्क का नाम क्यों दिया।

सपा प्रमुख यह भी कह रहे हैं कि सपा की साइकिल का एक पहिया आंबेडकरवादी तथा दूसरा पहिया लोहियावादी है जबकि सपा ने अपने पूरे कार्यकाल में डा0 आंबेडकर और बहुजन नायकों को अपमानित करने का कार्य किया इसलिए सपा को इन सवालों का जवाब देना चाहिए अन्यथा यह माना जायेगा कि समाजवादी और लाल टोपी की तरह सपा की साइकिल भी क्षद्म और दिव्यांग है।

पत्रकार वार्ता में आंबेडकर ट्रस्ट के मंत्री अमरनाथ प्रजापति और दलित चिन्तक पी0सी0चैधरी तथा आंबेडकरवादी भग्गुलाल वाल्मिकी और घनश्याम बेनकर भी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.